फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police of three states were searching for most wanted Firoz, kept changing locations

Kurukshetra News: तीन राज्यों की पुलिस को थी मोस्टवांटेड फिरोज की तलाश, बदलता रहा ठिकाने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Police of three states were searching for most wanted Firoz, kept changing locations
- एक माह से एसटीएफ कर रही थी पीछा, चंडीगढ़ से बस में सवार होकर पहुंचा था पिपली
विज्ञापन

- पुलिस आज करेगी फिरोज को अदालत में पेश, रिमांड की करेगी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। करनाल एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में पिपली बस अड्डे के पास से पकड़े गए बंबीहा गैंग के शूटर फिरोज खान को तीन राज्यों की पुलिस तलाश रही थी। फिरोज के खिलाफ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। तीनों राज्यों की पुलिस ने फिरोज को मोस्टवांटेड घोषित किया हुआ था। पुलिस और एसटीएफ के मुताबिक फिरोज की गिरफ्तारी से कई वारदात से पर्दा उठेगा। पकड़े जाने के डर से फिरोज चंडीगढ़, यमुनानगर, करनाल और दिल्ली में छिपता फिर रहा था।
करनाल एसटीएफ करीब एक महीने से फिरोज के पीछे लगी हुई थी। मंगलवार को फिरोज खान के चंडीगढ़ में छिपे होने की सूचना टीम को मिली थी। टीम को चंडीगढ़ में उसके ठिकाने की भनक लगी तो फिरोज वहां से फरार हो गया। वह बस के जरिए चंडीगढ़ से अंबाला फिर यमुनानगर और यमुनानगर से पिपली बस अड्डे पहुंचा था। इस दौरान एसटीएफ की टीम उस पर लगातार नजर रखे हुए थी। पिपली बस अड्डे पर उतरते ही जंगल की तरफ चला गया।
विज्ञापन

बता दें कि फिरोज के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन (30) निवासी मेहरा जिला कुरुक्षेत्र के हत्याकांड से जुड़े होने की वजह से करनाल एसटीएफ उसकी तलाश में थी। मंगलवार को करनाल एसटीएफ को फिरोज के पिपली बस अड्डे के पास जंगल में छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी फायरिंग में उसकी दाहिनी टांग पर गोली लगने के बाद टीम ने उसे काबू करके उपचार के लिए भेज दिया था। तलाशी के दौरान फिरोज के कब्जे से दो पिस्टल बरामद हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना सदर थानेसर पुलिस ने देर रात ही एसटीएफ करनाल के प्रभारी दीपेंद्र राणा की शिकायत पर फिरोज के खिलाफ भादसं की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी फिरोज खान निवासी नागौर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि फिरोज अभी एलएनजेपी अस्पताल के कैदी वार्ड में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उपचाराधीन है साथ ही एसटीएफ और पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। आज वीरवार को आरोपी फिरोज को कड़ी सुरक्षा के साथ अदालत में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा।


आज आरोपी को अदालत में पेश करेगी पुलिस
थाना सदर प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी उसका उपचार चल रहा है। आज वीरवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। आरोपी के खिलाफ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड की खंगाल रही है। पूछताछ के बाद आरोपी से कई वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed