फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   police, leather, hungama

पुलिस ने छोड़ा चर्बी से भरा ट्रक, हंगामा

Sat, 19 Mar 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 19 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
police, leather, hungama
हंगामा - फोटो : amar ujala
कस्बा पुलिस द्वारा चर्बी से भरा ट्रक छोड़े जाने पर गोरक्षा सेवा दल के कार्यकर्ताओं व शहरवासियों ने कस्बे में खूब हंगामा किया। घटना के विरोध में प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने डीसी सीजी रजीनीकांतन को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। चर्बी से भरे इस ट्रक को गोरक्षा सेवा दल के सदस्यों ने बीती रात काबू किया था। सेवकों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने उनकी गैर मौजूदगी में रात को ही पकड़े गए चर्बी से भरे ट्रक को सैंपल लेकर छोड़ दिया। गोरक्षा सेवा दल के प्रधान सुरेंद्र गोयल ने बताया कि बीती रात उन्हें सूचना मिली थी कि अंबाला की तरफ से एक ट्रक आ रहा है जिसमें गाय की चर्बी हो सकती है। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने साथियों के साथ मेन चौक पर पुलिस टीम के साथ नाकेबंदी कर उस ट्रक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन गोसेवकों के वहां से चले जाने के बाद पुलिस ने उन्हें बिना सूचना दिए ट्रक को छोड़ दिया। जिससे उनमें रोष फैल गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेवा दल के सदस्य अपनी जान जोखिम में डालकर गोतस्करों को पकड़ने का कार्य करते हैं। लेकिन अधिकतर मामलों में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की जाती जिसके चलते गोसेवकों में भारी रोष है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर केशव सिंगला, विरेंद्र  शर्मा, विजय बंसल, जगदीश तनेजा, कर्ण अत्री, रोकी शर्मा, कपिल गर्ग, अनिल  कुमार, काका, गिन्नी, सत्ता, रमेश वर्मा, अज्जी शर्मा, राजेश कुमार सहित अनेक गोसेवक मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सैंपल जांच को भेजा, होगी कार्रवाई
मामले को कलेकर चौकी इंचार्ज तरसेम चंद का कहना है कि पुलिस ने रात को ही डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाकर ट्रक में लदे सभी ड्रमों मेें से सैंपल लेकर उन्हें मधुबन लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह बात स्पष्ट होगी की यह चर्बी किस पशु की है। ट्रक चालक व मालिक का नाम पता पुलिस के पास है। यदि सौंपल में गाय की चर्बी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed