फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police issued 5460 challans in the month of November and imposed a fine of Rs 62 lakh 67 thousand 200: Neha Singh

पुलिस ने नवंबर माह में 5460 चालान कर लगाया 62 लाख 67 हजार 200 रुपए का जुर्माना : नेहा सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police issued 5460 challans in the month of November and imposed a fine of Rs 62 lakh 67 thousand 200: Neha Singh
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की सख्ती से नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन दिन-रात मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है, जिसके तहत पुलिस द्वारा अक्तूबर व नवंबर माह में कुल 5460 चालान किए गए और इसके तहत 62 लाख 67 हजार 200 रुपए का जुर्माना भी किया गया।
विज्ञापन


उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए कुरुक्षेत्र जिले को विभिन्न जोन में विभाजित किया गया, जिसमें ईस्ट, वेस्ट और हाईवे शामिल हैं। इन जोनो में यातायात पुलिस की पीसीआर, राइडर व अन्य यातायात पुलिस दिनरात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुल 5460 चालान किए है और इन वाहन चालकों पर 62 लाख 67 हजार 200 रुपए का जुर्माना किया है। इन चालान में हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य तरह के चालान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस ने ओवर स्पीड के 318 चालान, बिना हेलमेट के 496 चालान, बिना सीट बेल्ट के 41 चालान, गाड़ी चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग करने पर छह चालान, लैन चेंज के 1738 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ट्रिपल राइडिंग 82 चालान, गलत साइड ड्राइविंग के 76 चालान, गलत पार्किंग के 1173 चालान किए गए है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गाड़ी चलाते और पार्किंग करते समय नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। अगर कोई व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed