{"_id":"61ccc5fffc981b15f11ce1b8","slug":"police-is-making-drivers-aware-to-curb-road-accidents-in-foggy-weather-kurukshetra-news-knl944033141","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कर रही चालकों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कर रही चालकों को जागरूक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धुंध के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन वाहन चालकों को जागरूक कर रही है। पुलिस की ओर से सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस बेसहारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर कॉलर बांध रहा है ताकि उनकी जान बचाई जा सके। बुधवार को एसपी के दिशा-निर्देश पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का काम ट्रैफिक पुलिस की ओर से किया गया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि सर्दी के मौसम में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने और यातायात से संबंधित कुछ जरूरी हिदायतों का पालन करना बेहद जरूरी है। धुंध की वजह से सड़क हादसों की संभावना 40 फीसदी तक बढ़ जाती है। लिहाजा सावधानी बरतनी बेहद आवश्यक है। धुंध पड़ने से सड़कों पर दृश्यता कम हो जाती है, जिस कारण वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का अंदेशा बढ़ जाता है। जिला यातायात पुलिस द्वारा सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर छोटे-बड़े, कमर्शियल वाहन तथा ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई जा रही है। इस अभियान के तहत वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वाहन की हेडलाइट्स को हाई बीम पर न रखें ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती है और सामने कुछ नजर नहीं आता है। वहीं धुंध के कारण सड़कों पर बैठे बेसहारा पशु दिखाई नहीं देते, जिस कारण वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और पशु भी चोटिल हो जाते हैं। सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के गले में लगाने के लिए एक खास किस्म का रिफ्लैक्टर कॉलर बनवाया गया है। यह रिफ्लैक्टर कॉलर रात के समय अधिक दूरी से भी चमकेगा और ड्राइवर को समय रहते ही पता चल जाएगा कि आगे सड़क पर पशु हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक के नोटिस में कोई सड़क हादसा आए तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन डायल-112 पर सूचित करें। पुलिस तुरंत मदद करने के लिए पहुंचेगी।