{"_id":"5e35dc468ebc3e4b3f5c2118","slug":"police-crime-youth-child-kurukshetra-news-knl206733178","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पांच वर्षीय मासूम से किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने पांच वर्षीय मासूम से किया कुकर्म
विज्ञापन
सिटी थाना क्षेत्र में खेलने के बहाने पांच वर्षीय मासूम से कुकर्म करने के मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शनिवार को अदालत में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया। वहीं बच्चा अभी अस्पताल में उपचाराधीन है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि वह किराये के मकान में रहते हैं। उसी मकान में नीचे वाले पोर्शन में किराये पर उत्तरप्रदेश वासी ईंदल (19) रहता है, जो मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार दोपहर वह घर के काम काज में व्यस्त थी। इस दौरान उसका पांच वर्षीय बेटा नीचे खेलने के लिए चला गया। कुछ देर बाद उसकी रोने व चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी। आवाज सुनकर वह तेजी से नीचे गई तो वहां कोई भी दिखाई नहीं दिया। तभी एक कमरे में से फिर से रोने व चिल्लाने की आवाजें आने लगी। जब पास जाकर कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था। फिर जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने पर अंदर से ईंदल ने दरवाजा खोला वहीं कमरे में उसका पांच वर्षीय बेटा बुरी तरह से रो रहा था। रोते-रोते बच्चे से सारी बात बताई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार अदालत में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया। सेक्टर सात चौकी प्रभारी रमनदीप कौर ने बताया कि बच्चा अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है।