{"_id":"6941d6e0c0f5d9fdad02c104","slug":"police-convene-meeting-of-medical-directors-over-body-found-in-hospital-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-147065-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अस्पताल में शव मिलने पर पुलिस ने मेडिकल संचालकों की बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अस्पताल में शव मिलने पर पुलिस ने मेडिकल संचालकों की बुलाई बैठक
Wed, 17 Dec 2025 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 17 Dec 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। चम्मू कलां स्थित एक निजी अस्पताल के शौचालय में युवक के शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतक के पास से खाली शराब का पव्वा व नशे का इंजेक्शन बरामद होने से ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं इस मामले में अब पुलिस ने मेडिकल संचालकों के साथ बैठक की है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि युवक इंजेक्शन किसी मेडिकल स्टोर से खरीदकर लाया था।
मृतक की हर्ष के पिता रामकुमार ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिनों उन्होंने उसे चम्मू मोड़ पर एक अन्य नशेड़ी किस्म के युवक के साथ देखा था। वह कुछ दिन बाद हर्ष अस्पताल के शौचालय में मृत अवस्था में पड़ा था, जिसके पास खाली पव्वा तथा नशे का इंजेक्शन भी पड़े थे। थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की छानबीन चल रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सटीक कारण स्पष्ट होंगे। नशे की बढ़ती समस्या को देखते हुए पुलिस ने कस्बे व आसपास के मेडिकल संचालकों की बैठक बुलाई। संवाद