फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police caught the fugitive after 14 years

Kurukshetra News: पुलिस ने 14 साल बाद भगोड़े को किया काबू

Tue, 09 Apr 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Apr 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Police caught the fugitive after 14 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। शाहाबाद में 28 अगस्त 2008 को हरियाणा रोडवेज की चलती बस में अटैची से दस हजार की नकदी और सोने के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह में शामिल चोर को गिरफ्तार करने में शाहाबाद पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 14 वर्षों बाद इस चोर को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ललित सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई है। थाना प्रभारी ललित सिंह ने बताया कि 28 अगस्त 2008 को कुरुक्षेत्र के दीदार नगर निवासी अनिल कुमार हरियाणा रोडवेज की बस में पिपली से अंबाला जाने के लिए सवार हुआ था और अपना अटैची बस में रखा था। इसी बीच पांच अन्य व्यक्ति जय सिंह, पिल्लू राम, ओमप्रकाश, सुरेंद्रं, सुरेश निवासी रोहतक, राजेंद्र कुमार निवासी भिवानी खेड़ा बस में सवार हुए और उन्होंने बड़ी चतुराई के साथ अटैची को तोड़कर उसमें से 10 हजार नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिये थे।
विज्ञापन


जब अनिल कुमार की नजर अटैची पर पड़ी तो उसने देखा कि अटैची टूटा हुआ है जिस पर उसने शोर मचाया तो पांचों व्यक्ति जय सिंह, पिल्लू राम, ओमप्रकाश, सुरेंद्र, सुरेश निवासी रोहतक, राजेंद्र कुमार बस से भाग खड़े हुए। लेकिन बस सवारियों व राहगीरों की मदद से जय सिंह, पिल्लू राम, ओमप्रकाश, सुरेंद्र, सुरेश को पकड़ लिया गया और चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया। लेकिन उसमें शामिल राजेंद्र कुमार चंपत हो गया और पिछले 14 सालों से पुलिस से छिप-छिप कर जीवन यापन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed