{"_id":"66146c8ea20977cd4f03e9a4","slug":"police-caught-a-woman-two-men-from-the-hotel-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-116427-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिस ने होटल से एक महिला, दो पुरुषों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिस ने होटल से एक महिला, दो पुरुषों को पकड़ा
Tue, 09 Apr 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरूक्षेत्र। डीएसपी तरुण सैनी व थाना प्रभारी नरेश कुमार की अगुवाई में लाडवा के एक निजी होटल में दबिश दी। होटल से पुलिस दो व्यक्तियों सहित एक महिला को अपने साथ थाने ले गई है।
थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि होटल में अनैतिक धंधा किया जाता है। इस धंधे में कई लोग संलिप्त हैं। डीएसपी तरुण सैनी के दिशा निर्देश पर जब होटल पर दबिश दी गई। इस दौरान होटल से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। पुलिस होटल मालिक, मैनेजर व महिला को अपने साथ थाने ले गई।
जब होटल मालिक के बेटे से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि होटल में किसी भी तरह का अनैतिक धंधा नहीं किया जाता है। पुलिस जान बूझकर उनको परेशान कर रही है। पुलिस अपने साथ उसके पिता, होटल मैनेजर तथा होटल में काम करने वाली उनकी नौकरानी को अपने साथ ले गई है। पुलिस को होटल से किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति मौके से नहीं मिला है।