{"_id":"635ae6270645347320301c20","slug":"police-band-show-paid-tribute-to-the-martyrs-kurukshetra-kurukshetra-news-knl12566144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बैंड शो से दी शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बैंड शो से दी शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर के पुरषोत्तमपुरा बाग में बैंड बजाते पुलिस के जवान। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से 21 से 31 अक्तूबर तक पुलिस स्मृति दिवस एवं पुलिस फ्लैग डे मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बैंड शो का आयोजन किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक अपराध रामदत्त नैन ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से 11 दिवसीय कार्यक्रम के तहत पुलिस बैंड शो का आयोजन किया गया। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के उप निरीक्षक रामनिवास के नेतृत्व में पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर पुलिस बैंड टीम ने देशभक्ति की धुन पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर पुलिस बैंड शो का आयोजन किया गया। पुलिस बैंड द्वारा बजाई गई देशभक्ति की धुनों से धर्मनगरी सराबोर हो गई । इन कार्यक्रमों का उद्देश्य है कि एक आम नागरिक पुलिस जवानों को नजदीक से जान सकें। नागरिक पुलिस की कार्यप्रणाली को समझ सकें और बहादुर नौजवान इस सेवा से जुड़ने के लिए उत्साहित हों। हमारे लिए बहुत जरूरी है कि हम उन रास्तों को हमेशा याद रखें जिन पर चलकर हमें ये मालूम हुआ है कि एक राष्ट्र के रूप में हम कौन हैं और क्या हैं।