फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police arrested three including the leader of the snatching gang

Kurukshetra News: छीना झपटी करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three including the leader of the snatching gang
कुरुक्षेत्र। सीआईए दो ने राहगीरों से छीना झपटी करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को दो देसी कट्टे व कारतूस के साथ काबू किया। सरगना और एक साथी शाहाबाद अनाज मंडी के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे साथी असलहा सप्लायर दलीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी शशि कपूर, जितेंद्र और सप्लायर दलीप कुमार निवासी जिला मुरादाबाद (यूपी) को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद में अनाज मंडी के पास गश्त कर रही थी। उसी समय पुलिस टीम को सामने दो लोग खड़े दिखाई दिए। दोनों पुलिस को देखकर तेज कदमों से अनाज मंडी की तरफ चलने लगे। पुलिस को दोनों पर शक हो गया और पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर जितेंद्र के कब्जे से एक देसी कट्टा व कारतूस और शशि कपूर से भी एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने देसी कट्टा सप्लायर दलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 500 रुपये बरामद हुए। तीनों आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए दो के प्रभारी के बताया कि आरोपी शशि कपूर के खिलाफ छीना झपटी के कई मामले दर्ज है। शशि कपूर ने जून में जितेंद्र व दलीप कुमार के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र रोड पर एक बाइक सवार से मारपीट करके पैसों का बैग छीना था। नवंबर में आरोपियों ने जगाधरी में एक स्कूटी की डिक्की से पैसे चुराए थे। अनाज मंडी गेट लाडवा के पास 17 जनवरी को बाइक सवार व्यक्ति और महिला से पैसों का बैग छीना था। अगले दिन डेराबस्सी (पंजाब) से बाइक सवार दो लोगों का पैसों का भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed