फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   polece force

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

Thu, 22 Aug 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
polece force
आरोपी को धर दबोचने गई पुलिस की टीम पर हमला। - फोटो : Kurukshetra
गांधी नगर में एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी की पत्नी, भाई व भाभी ने हमला बोल दिया। इस हंगामे के बीच आरोपी युवक पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंक कर भाग निकला। हालांकि हमले के बाद पुलिस ने आरोपी के भागने में मददगार बने उसके भाई को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि बुधवार को कृष्णा गेट चौकी के उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, एएसआई सुभाष चंद और हवलदार नरेश कुमार गांधी नगर निवासी ज्ञानी उर्फ हरजीत को काबू करने के लिए उसके घर दबिश देने गए थे। इस दौरान जब पुलिस टीम ने आरोपी ज्ञानी उर्फ हरजीत के बारे में उसकी पत्नी से पूछा तो उसने हरजीत सिंह के घर में न होने की बात कही। जब पुलिसकर्मियों ने हरजीत सिंह का मोबाइल नंबर लेकर कॉल की तो हरजीत सिंह के मोबाइल की घंटी कमरे में बजी तो पुलिस ने तुरंत कमरे में छापा मार कर हरजीत सिंह को काबू कर लिया। इसी बीच शोर मचाने पर हरजीत सिंह का भाई बलविंद्र सिंह व उसकी भाभी मौके पर आ गई, जिन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

यही नहीं आरोपी की पत्नी, भाई व भाभी ने हरजीत सिंह को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर मौके से भगाने में मदद की। हरजीत सिंह ने भागते वक्त पुलिसकर्मियों पर ईंट से वार कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिटी थाना में 7 दिसंबर 2018 को मारपीट व जानलेवा हमला करने के आरोप में गांधी नगर निवासी ज्ञानी उर्फ हरजीत, उसके साथी विशिष्ट कॉलोनी निवासी साहिल और कीर्ति नगर निवासी साहिल के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर कोर्ट में पेश कर दिया था, लेकिन गांधी नगर निवासी हरजीत सिंह फरार था। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी हरजीत सिंह व उसकी पत्नी, भाई बलविंद्र सिंह व उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 224, 332 व 353 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस संदर्भ में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी बलविंद्र सिंह ने पूछताछ के दौरान वारदात के समय प्रयोग किए गए दो मोबाइल फोन भी पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed