Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PM will gift many new projects to the state: Suman

पीएम प्रदेश को देंगे कई नई परियोजनाओं की सौगात : सुमन

Thu, 13 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 13 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
PM will gift many new projects to the state: Suman
पिपली। ग्रामीणों को संबोधित करती मुख्यातिथि बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिपली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को चरितार्थ किया है। अब 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्योतिसर में श्री गुरुतेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में प्रदेश को कई नई परियोजनाओं की सौगात देंगे।

यह विचार राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी बुधवार को गांव खानपुर कौलिया, गांव बीड मथाना, गांव सिरसमा व पिपली में आयोजित कार्यक्रमों में व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को 25 नवंबर को ज्योतिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का न्यौता दिया। उपाध्यक्ष ने कहा कि लाडवा क्षेत्र में सड़कों के सौंदर्यकरण व सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। मौजूदा समय में लाडवा विधानसभा के सभी गांवों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों में विकास कार्यों पर 807 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 310 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed