फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pledge to make the district's villages anemia-free by September 30.

Kurukshetra News: जिले के गांवों को 30 सितंबर तक एनीमिया मुक्त करने का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Pledge to make the district's villages anemia-free by September 30.
पिहोवा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के अंतर्गत प्रदेश में 30 जून तक एनीमिया उन्मूलन माह मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बच्चों, किशोर-किशोरियों, गर्भवती महिलाओं,धात्री माताओं एवं प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम, जांच एवं उपचार को सुदृढ़ करना है। यह विचार हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने रखे। वह बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के सभागार में सरपंचों और ग्राम सचिवों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, सरपंच और ग्राम सचिवों के साथ बैठक की गई। जून माह को एनीमिया उन्मूलन माह के रूप में मनाया जा रहा है। बैठक में तय किया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान के बाद नए सिरे से जिले के सब गांवों में कार्यक्रम आगे बढ़ाया जाए। प्रतिनिधियों से विमर्श के बाद 30 सितंबर तक कुरुक्षेत्र को एनीमिया मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed