{"_id":"64d3f94bb02be366da09d79e","slug":"playing-with-life-as-well-as-wealth-in-the-desire-to-go-abroad-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-2753-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विदेश जाने की चाह में दौलत के साथ-साथ जिंदगी से भी खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विदेश जाने की चाह में दौलत के साथ-साथ जिंदगी से भी खिलवाड़
विज्ञापन
- न्यूजीलैंड व कनाडा भेजने के नाम दो लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी
कुरुक्षेत्र। विदेश जाने की चाह में लोग न सिर्फ अपनी दौलत बल्कि जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर एजेंट धोखाधड़ी के साथ उनको विदेशों में फंसा भी देते हैं। पुलिस इस तरह के एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है, मगर कोई न कोई मामला रोजाना सामने आ ही जाता है। थाना सदर में कनाडा और न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर पुलिस ने दंपती सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
करनाल के गांव डबरी निवासी अमृतपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-पांच निवासी पुनीत व उसकी पत्नी सर्बजीत कौर ने उसे कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में दंपती ने उसके पिता मुख्त्यार सिंह से आठ लाख रुपये मांगे थे। दस्तावेज के साथ आरोपी दंपती ने एक लाख रुपये एडवांस देने की मांग की थी। उसने इस राशि का चेक पुनीत को सौंप दिया। दो दिन बाद 20 हजार रुपये फाइल चार्ज के नाम पर नकद दिए थे। बाद में उसे पता चला कि पुनीत ने उसके विदेश जाने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए है। इस पर उसने कनाडा जाने से इंकार कर दिया और अपने दस्तावेज व पैसे वापस मांगे थे।
इस संबंध में उसने पुलिस को 14 जनवरी 2019 को शिकायत भी दी थी। पुलिस के समक्ष आरोपी पुनीत ने उसे सही दस्तावेज पर विदेश भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी लंबे समय तक वह उसे विदेश नहीं भेज पाया। 25 जनवरी 2023 को वे आरोपी के घर गए तो 30 हजार रुपये एडवांस में लेकर दो-तीन दिन के अंदर न्यूजीलैंड भेजने का आश्वासन दिया। 10 फरवरी को आरोपी ने उसे फोन पर बताया कि उसका वीजा आ गया है। वह आरोपी के घर पहुंचा तो एजेंट ने उसे 12 लाख मांगे और उसके बाद ही पासपोर्ट व वीजा देने की बात कही, मगर वह पहले वीजा दिखाने की मांग पर अड़ा रहा। थाना सदर पुलिस ने अमृतपाल सिंह की शिकायत पर आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर 6.85 लाख की धोखाधड़ी
गुरचरण सिंह निवासी गांव झरौली खुर्द ने बताया कि आरोपी रविंद्र कुमार निवासी करनाल, मुकेश व अरविंद निवासी कुरुक्षेत्र ने उसके बेटे हर्षदीप को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। अग्रिम राशि के तौर उसने 6.85 लाख रुपये दिए थे, मगर दो साल से ज्यादा बीतने के बाद भी आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा है। अपने पैसे मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
शिकायत पर दोनों मामले दर्ज
थाना सदर थानेसर प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।