फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players won gold medals in age groups 14, 17 and 19

Kurukshetra News: आयु वर्ग 14, 17 व 19 में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

Fri, 29 Aug 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 29 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Players won gold medals in age groups 14, 17 and 19
फोटो 08
विज्ञापन

सिटी स्पोर्ट्स
- रोहतक में किया गया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से गत सप्ताह ही रोहतक में आयोजित हुए 36वीं राज्य स्तरीय विद्या भारती खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, शतरंज, कराटे, ताइक्वांडो, वुशु, कुश्ती, योग, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हैंडबाल, टेबल टेनिस, स्विमिंग, स्केटिंग, एथलेटिक्स, निशानेबाजी और तीरंदाजी जैसी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

शिक्षा भारती रामनगर रोहतक में आयोजित बैडमिंटन अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीते और शतरंज अंडर 14 में स्वर्ण अंडर 17 व 19 में रजत पदक, कराटे अंडर 14 में कृथार्थ, पार्थ, वेदांश, निशांत ने स्वर्ण और अंशुमन व विक्रमादित्य ने रजत, कराटे अंडर 17 में दक्ष, कपिश, आदर्श, सहदेव, आयुष व तमन्ना ने स्वर्ण पदक और अंडर 19 में वंशु ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

ताइक्वांडो अंडर 14 में कनिष्क, अक्षित, नित्यम, अर्थ व याशी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वुशु में समरजोत गिल व उपासना ने स्वर्ण, कुश्ती में सात्विक व गुर्शित ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग अंडर 17 टीम ने रजत पदक के साथ आर्टिस्टिक योग में नवल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा एसएमबी गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल अंडर 17 व 19, फुटबॉल अंडर 17 व 19, हैंडबॉल अंडर 17, टेबल टेनिस अंडर 14, स्केटिंग तानित व कुनाल ने अंडर 17 में स्वर्ण पदक, बास्केटबॉल अंडर 17, हॉकी अंडर 17, हैंडबॉल अंडर 14 और 19 में रजत पदक प्राप्त किया।

तीरंदाजी अंडर 17 रिकर्व राउंड में शिवम द्वितीय, सिद्धार्थ तृतीय, मयंक चतुर्थ रहा। इंडियन राउंड में प्रज्ञेश तृतीय व श्रेया चतुर्थ रही। एथलेटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता गोपाल विद्या मंदिर जींद में आयोजित दौड़, बाधा दौड़, रिले, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, जैवलिन थ्रो व हैमर थ्रो जैसी स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में गर्विता ने 100 मीटर में रजत, 80 मीटर हर्डल में कांस्य, रिले में रजत पदक हासिल किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में हरगुन ने 100, 200, 80 मीटर हर्डल में रजत व रिले में कांस्य जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed