फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players showed their strength in section level sports competitions

Kurukshetra News: खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in section level sports competitions
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित दौड़ में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद
कुरुक्षेत्र । मनुष्य के जीवन में खेलकूद अहम हिस्सा है। किसी भी व्यक्ति को अपने आप को फिट रखने के लिए खेलों को अपनाना चाहिए। जो व्यक्ति खेलकूद गतिविधियों में भाग लेगा वह हमेशा स्वस्थ भी रहेगा। डीएसओ मनोज कुमार द्रोणाचार्य स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित थानेसर में खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा खेलों में पूरे विश्व के अंदर अपनी पहचान बना चुका है। इस सरकार की खेल नीतियों के कारण खिलाड़ी ओलंपिक के साथ-साथ हर अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन करके पदक जीत रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि आज युवा खिलाड़ियों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ रहा है क्योंकि सरकार सरकारी नौकरियों के साथ-साथ आकर्षक पुरस्कार भी दे रही है। खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में खो-खो (महिला, वालीबॉल (पुरुष), 400 मीटर दौड़ (महिला/पुरुष) व लाॅन्ग जंप (महिला/पुरुष) खेलो का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़ भाग लिया। प्रतियोगिता में खो-खो (महिला) कोच शिखा, वाॅलीबॉल (पुरुष) शिव कुमार, 400 मीटर दौड़ (महिला/पुरुष) व लॉन्ग जंप (महिला/पुरुष) चांद राम ने आयोजित करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed