{"_id":"610857ec8ebc3e844928f6a0","slug":"players-showed-talent-in-shooting-kurukshetra-kurukshetra-news-knl786559137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
मुख्यातिथि समाजसेवी पुनीत मल को स्मृति चिह्न देते आयोजक। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। मोड़ 10 एक्स शूटिंग रेंज द्वारा इस्माईलाबाद में दो दिवसीय शूटिंग इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें नॉर्थ जोन से लगभग चार राज्यों की टीमों ने हिस्सा ले कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह कार्यक्रम मोड़ 10 एक्स शूटिंग रेंज के कोच जश्न मोड़ के दादा सरदार गुरपाल सिंह मोड़ की याद में आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले जश्न मोड़ ने बताया कि उनका सपना है कि वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर भारत को मेडल दिलवाएं। उन्होंने बताया कि वह ग्रामीण आंचल के बच्चों की शूटिंग स्किल्स को सुधार कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार कर रहे है। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी पुनीत मल व अमर पाल सिंह ने शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में जसपाल सिंह व मे आई हेल्प यू ग्रुप झांसा के सदस्य तरसेम पाल, गौरव गर्ग और रमन मोड़ उपस्थित रहे।
पुनीत मल ने कहा कि इलाके में इस प्रकार का आयोजन काबिले तारीफ है। जिसके लिए मोड शूटिंग रेंज के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में 1 लाख रुपये सहयोग राशि के रूप में दिए तथा सभी विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मोड़ शूटिंग रेंज की तरफ से सभी विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और मेडल भेंट किए गए। इस मौके पर रमनदीप, पारस, आर्यन, युवराज, दुष्यंत, अनुराग और आँचल उपस्थित रहे।