{"_id":"67bcd8f5e5dee13dcd004676","slug":"players-showed-talent-in-basketball-championship-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-131843-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Tue, 25 Feb 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल महिला चैंपियनशिप में जीत के लिए जद्दोज
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल में उत्तर क्षेत्र एवं अखिल भारतीय अंत विश्वविद्यालय बास्केटबॉल महिला चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सोमवार को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बतौर मुख्यातिथि किया। ये चैंपियनशिप 24 फरवरी से एक मार्च के बीच होगी। उत्तर क्षेत्र चैंपियनशिप में करीब 40 टीमें प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं न केवल खेल कौशल को निखारने का मंच प्रदान करती हैं बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और कड़ी मेहनत जैसे जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को भी बढ़ावा देती हैं।
खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। बास्केटबॉल केवल एक खेल नहीं बल्कि सहयोग, रणनीति और त्वरित निर्णय लेने की कला है। यह हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखना कितना आवश्यक है।
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की टीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 19-17 के अंतर से हराया और श्री गुरु गोबिंद सिंह त्रिशताब्दी विश्वविद्यालय की टीम ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की टीम को 16-31 के अंतर से हराया तो वहीं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने जम्मू विश्वविद्यालय की टीम को 31-49 के अंतर से हराया।
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की टीम ने स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय हरियाणा की टीम को 27-45 के अंतर से हराया तथा दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम ने श्री रामास्वामी मेमोरियल विवि की टीम को 59-17 के अंतर से मात दी।
खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने बताया कि तीन कोर्ट पर मैच करवाए जा रहे हैं, जिनमें एक इंडोर और दो आउटडोर मैच शामिल हैं। इसके बाद ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता भी तीन से आठ मार्च तक यहीं आयोजित की जाएंगी।
इस मौके पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. एआर चौधरी, खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी, पूर्व अध्यक्ष नितिन सहगल, पूर्व खेल निदेशक डी. एस काला, कोच राजेश राजौंद, कोच राजेश सोबती, कोच राजेश कुमार, कोच रमेश, कोच मोनिका सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।