फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players showed strength in district level annual sports competition in ITI

Kurukshetra News: आईटीआई में जिला स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Players showed strength in district level annual sports competition in ITI
कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़करभाग लेना चाहिए। अगर विद्यार्थी गतिविधियों में भाग लेगा, उस विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास भी संभव होगा। इसलिए सभी विद्यार्थियों को हमेशा खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन


विधायक सुभाष सुधा देर शाम कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरी के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब, विभाग के पूर्व सहायक निदेशक रणजीत सिंह सैनी, प्रधानाचार्य जगमोहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रशिक्षण ग्रहण करने वाले लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें रस्सा-कस्सी, लंबी कूद, लेमन रेस, 100 मीटर रेस, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, कबड्डी, बैडमिंटन व वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को विधायक सुभाष सुधा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि खेलों में किसी एक की हार व जीत निश्चित होती है। इसलिए हारने वाले खिलाड़ी को कभी भी मायूस नहीं होना चाहिए बल्कि अधिक मेहनत करके जीत का स्वाद चखना चाहिए। जीतने वाले खिलाड़ी को भी अपनी मेहनत करते रहना चाहिए ताकि वह भी अपने लक्ष्य को हमेशा हासिल करता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed