फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players from nine teams of the district will show their skills in the arena competition

Kurukshetra News: अखाड़ा प्रतियोगिता में जिले की नौ टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे दांव-पेच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Players from nine teams of the district will show their skills in the arena competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता, कुमार व केसरी दंगल जिले की टीमों में पूरा उत्साह है। प्रतियोगिता का आयोजन पंचकूला के ताऊ देवी लाल इंडोर स्टेडियम में 20 से 23 जून तक होगा।

चार दिवसीय मुकाबले में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। जिले से पुरुष व महिला वर्ग की नौ टीमें इस प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। फ्री स्टाइल वर्ग में अंडर-17, अंडर-21 और सीनियर कैटेगरी में पुरुष और महिला खिलाड़ी दांव-पेच दिखाएंगे। वहीं ग्रीको रोमन कुश्ती में पुरुष वर्ग की अंडर-17, अंडर-21 और सीनियर टीम अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएगी। रेसलिंग कोच जसविंदर ने बताया कि सभी वर्गों का वेट चेकिंग 20 जून की सुबह सात बजे शुरू होगा। इसके बाद पहले राउंड के मुकाबले 20 जून की शाम से शुरू होंगे। 21 जून को सुबह सत्र में दूसरा राउंड होगा, जबकि शाम को तीसरे राउंड के मुकाबले होंगे और 22 जून की सुबह क्वार्टर फाइनल और शाम को सेमीफाइनल खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन 23 जून को ब्रॉन्ज मेडल और फाइनल गोल्ड मेडल बाउट्स के साथ होगा। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed