फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players from Ladwa's Youth Sports Academy selected for the National School Games

Kurukshetra News: लाडवा की यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Players from Ladwa's Youth Sports Academy selected for the National School Games
लाडवा। एकेडमी पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्वयं
लाडवा। यूथ स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा एक रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए हैं। खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए भी चयन हुआ है। इससे स्टाफ व अन्य खिलाड़ियों में खुशी की लहर बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सचिन गर्ग ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड नंबर दो से पार्षद रोहित गर्ग ने की। कार्यक्रम में प्रधान जोग ध्यान ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत किया। समाजसेवी सचिन गर्ग ने कहा कि वे खिलाड़ियों व अकादमी के लिए हर संभव कोशिश करने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों और उनके कोच को बधाई दी। कोच चमनलाल ने बताया कि खिलाड़ी सुखराज ढिल्लों ,गर्वित मंगला, इशांत सैनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया और राष्ट्र स्तरीय स्कूल गेम्स के लिए चयनित हुए हैं। वैभव बैरागी ने सिल्वर और गर्व मंगला, गर्व कल्याण, लक्की प्रजापत व निकुंज अत्री ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन कैथल जिले के आरकेएसडी कॉलेज में 2 से 5 अक्तूबर तक हुआ। प्रतियोगिता में 22 जिलों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधान विजय भूषण, सरबजीत सिंह, मोहित सैनी, संदीप मंगला, अनमोल लोहाट, सतीश धनोरा, रामकुमार, रविंद्र कुमार, गौरव कुमार, हाकम सिंह, मेहर सिंह, जसविंदर कौर, नविता रानी, मोहन लाल, गुरमीत सिंह, मास्टर प्रवेश, जोनी शर्मा एवं एकांत जोगी माजरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

लाडवा। एकेडमी पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्वयं

लाडवा। एकेडमी पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed