फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players from all over the country reached cycling trials, Kurukshetra

साइकिलिंग ट्रायल में पहुंचे देशभर के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Players from all over the country reached cycling trials, Kurukshetra
एशियन रोड चैंपियनशिप के लिए आयोजित साइकिलिंग ट्रायल के शुभारंभ पर खिलाड़ी की साइकिल पर हस्ताक्ष - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। अंबाला-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सिलेक्शन ट्रायल फॉर द सिलेक्शन ऑफ इंडियन साइकिलिंग टीम-2022 व एशियन रोड चैंपियनशिप के लिए साइकिलिंग ट्रायल कराया गया। यह ट्रायल इंडियन व हरियाणा साइकिलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें हरियाणा, हिमाचल, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से साइकिलिंग खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया।
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने ट्रायल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विश्व में हरियाणा को एक खेल हब के रूप पहचान मिली है। इस प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, एशियन चैंपियनशिप और कॉमलवेल्थ जैसी बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीत रहे हैं। सरकार की ओर से खिलाड़ियों को करोड़ों की नकद राशि, आधुनिकतम सुविधाएं और सरकारी नौकरियों में खेल कोटे के तहत प्रथम श्रेणी तक की नौकरियां दी जा रही हैं। कहा कि आज हरियाणा में खेलों का एक अच्छा माहौल है।
विज्ञापन

प्रदेश के खिलाड़ी साइकिलिंग, हॉकी, कबड्डी, रेसलिंग व बॉक्सिंग सहित अन्य खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर मेडल जीत रहे हैं। सभी खेलों में खिलाड़ी उत्साह के साथ खेल रहे हैं और देश के लिए मेडल जीत रहे है। उन्होंने कहा कि पिहोवा में राष्ट्रीय साइकिलिंग ट्रायल का आयोजन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि पिहोवा उनका अपना विधानसभा क्षेत्र है। आने वाले समय में साइकिलिंग की अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि ट्रायल में देश के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, ताकि देश को साइकिलिंग कि मजबूत टीम मिले और यह टीम आने वाली एशियन चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ जैसी खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए मेडल जीतकर ला सके। खिलाड़ियों ने खेल राज्य मंत्री के साथ सेल्फी लेने के साथ उनके आटोग्राफ भी लिए। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी मनिंदर पाल सिंह, महासचिव नीरज तंवर, सीएफआई के निदेशक बीएन सिंह, साईं कुरुक्षेत्र के इंचार्ज कुलदीप सिंह वडैच, प्रशिक्षक पंजाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed