{"_id":"658dea139c49929f8a0ce94c","slug":"players-from-52-universities-showed-their-strength-in-the-air-rifle-competition-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-11107-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में मुकंद लाल पब्लिक स्कूल यमुनानगर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में मुकंद लाल पब्लिक स्कूल यमुनानगर प्रथम
Fri, 29 Dec 2023 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 29 Dec 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में वीरवार को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है, ताकि ज्यादा विद्यार्थी विज्ञान विषय का चयन कर उसमें बेहतरीन कार्य कर सकें। प्रतियोगिता के लिए दो ग्रुप बनाए गए थे। ग्रुप ए में मुकंद लाल पब्लिक स्कूल यमुनानगर ने प्रथम, संत विवेकानंद लोटस वैली पब्लिक स्कूल यमुनानगर ने द्वितीय और आरपीएस धारूहेड़ा रेवाडी़ ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि ग्रुप बी में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ प्रथम रहा और महर्षि दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पानीपत तृतीय स्थान पर रहा।
इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला नगर आयुक्त पंकज सेतिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं तकनीकी के इस युग में ज्यादा विद्यार्थियों को विज्ञान विषय का चयन करना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य का निर्धारण कर कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि जिला नगर आयुक्त पंकज सेतिया, जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा, वैज्ञानिक डॉ. राहुल तनेजा, विद्यालय प्राचार्य एनी फिलिप ने ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जोनल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 60 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 40 हजार रुपये प्रदान किए गए है। इस मौके पर डॉ. रविकांत, बबीता शर्मा, अनिल अरोड़ा, अंकित बहल, रामेश्वर दास, डॉ. शीशपाल जांगड़ा, अतुल कुमार शर्मा, राजेश सैनी, राजपाल, बंसी लाल, भीम सिंह, सुमन मल्होत्रा सहित अन्य मौजूद रहे।