{"_id":"68c8742affdb2c2d4206f0d5","slug":"plastic-free-campaign-will-be-started-in-the-district-kurukshetra-news-c-18-1-knl1040-739036-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिले में शुरू किया जाएगा प्लास्टिक मुक्त अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिले में शुरू किया जाएगा प्लास्टिक मुक्त अभियान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पूर्व सैनिकों की सक्रिय भागीदारी के साथ जिले में प्लास्टिक मुक्त अभियान और व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा।
इसका उद्देश्य समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना और विकासात्मक पहलों को एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विशेष कार्यक्रम सामूहिक जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना का प्रतीक है जिसका उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थायी सकारात्मक प्रभाव पैदा करना है।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे सही मायने में जन लाभ सुनिश्चित करने के लिए अपने निर्धारित कार्यक्रमों की योजना बनाकर उन्हें क्रियान्वित करें। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग स्कूलों और कॉलेजों में निबंध लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, रंगोली और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। छात्र और शिक्षक स्वच्छता और नशा मुक्ति की शपथ भी लेंगे।
विज्ञापन
विशेष कार्यक्रम के दौरान विभाग एनएसएस स्वयंसेवकों का एक समारोह भी आयोजित करेगा। इसके दौरान पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल विभाग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं और फिटनेस गतिविधियों के आयोजन के लिए कार्यक्रम तैयार करेगा। गांवों में खेल उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। युवाओं में उद्यमिता और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि विशेष कार्यक्रम के दौरान 17 को सुबह के समय कुरुक्षेत्र के सेक्टर 17 में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।