फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Plantation done on the birthday of the Prime Minister in the university campus

Kurukshetra News: विवि परिसर में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किया पौधरोपण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Plantation done on the birthday of the Prime Minister in the university campus
कुरुक्षेत्र। स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग की ओर से आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत परिसर में स्वच्छता एवं सेवा अभियान की बुधवार को शुरुआत की गई। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि स्वच्छता अभियान पर्यावरण संतुलन में सहयोगी है। इसलिए स्वच्छता एवं सेवा अभियान हम सबकी जिम्मेदारी है। यह न सिर्फ विश्वविद्यालय के परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में मदद करेगा बल्कि यह छात्रों और शिक्षकों को पर्यावरण की देखभाल और समाज सेवा के प्रति भी जागरूक करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस तरह के आयोजनों से एक सकारात्मक संदेश फैलता है कि हम सभी को अपने समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल सहित अधिकारियों ने झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान एवं सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया। कुलपति ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को कहा कि विवि को पहले भी ग्रीन कैंपस का अवाॅर्ड मिल चुका है। उन्होंने कहा कि जापान जैसे छोटे से देश में लोग स्वयं भी सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कक्षा या आसपास में जब भी बैठे हों, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की भी बात कही। साथ ही कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने परिसर में साफ-सफाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

स्वस्थ पर्यावरण के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में सेवा पखवाड़ा के अतंर्गत पौधरोपण करते हुए कुलपति ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधे न केवल हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि ये पानी के संरक्षण में भी मदद करते हैं और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही, पेड़-पौधे जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं क्योंकि वे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल सहित अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed