फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Plantation done in memory of freedom fighters

स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर किया पौधरोपण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Plantation done in memory of freedom fighters
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पौधरोपण किया गया। विवि कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने विभाजन के वक्त जान गंवाने वाले लाखों लोगों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी याद में पौधा रोपित किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरित किया गया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने कहा कि पूरा देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा और उनके जीवन संघर्ष को याद किया जा रहा है। 14 अगस्त के दिन ही भारत देश दो टुकड़ों में बंटा और पाकिस्तान अस्तित्व में आया। नफरत व हिंसा की वजह से लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा और जान भी गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

कहा कि युवा पीढ़ी को हमारे देश की प्राचीनतम संस्कृति, महापुरुषों की संघर्ष गाथा और बलिदानी परंपरा से अवगत कराना बहुत जरूरी है।
वहीं कुल सचिव डॉ. नरेश भार्गव ने कहा कि भारत देश 700 वर्षों तक गुलाम रहा, जिसकी मुख्य वजह भारतीय संस्कृति के प्रति हीन भाव की दृष्टि रही। भारतीय सभ्यता विश्व की सबसे प्राचीन और श्रेष्ठ सभ्यता है। इसका गौरव भाव हर नागरिक को होना ही चाहिए। देश को आजाद हुए आज 75 वर्ष हो चुके हैं, मगर आजादी को बनाए रखना कहीं ज्यादा कठिन कार्य है। देश का झंडा ऊंचा रहे सब जानते हैं, लेकिन सदैव ऊंचा रहे, इसके लिए देश के हर व्यक्ति का योगदान आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि धरती को बचाने के लिए पौधरोपण की बात चारों ओर कही जा रही है। एक पौधा लगाने से 10 योग्य संतानों के बराबर फल मिलता है। इस अवसर पर विवि के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed