{"_id":"68af60c20761d8161706c537","slug":"pipli-geeta-dwar-will-be-beautified-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-141169-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिपली गीता द्वार का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिपली गीता द्वार का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हिस्सा लेते हुए उपायुक्त विश्राम मीणा व अन्य।
कुरुक्षेत्र। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बुधवार को पिपली गीता द्वार चौक को रोड सेफ्टी मानकों के अनुरूप सुरक्षित और सुंदर बनाने का निर्णय लिया गया। पिपली गीता द्वार चौक के सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार किए जाने के साथ ही एनएचएआई को 30 सितंबर तक योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण, गलत साइड वाहन चलाने और बसों के अनधिकृत ठहराव जैसी समस्याओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्लिप रोड निर्माण पर चर्चा की गई।
इस दौरान उपायुक्त विश्राम मीणा ने स्कूल बसों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बिना पासिंग के कोई बस सड़क पर नहीं चलेगी। आरटीए अधिकारी स्कूलों में नियमित जांच करेंगे। प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगा। उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम के तहत दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत इलाज सुनिश्चित करने को कहा।
लोक निर्माण विभाग को नया बस अड्डा के सामने खेडी़ मारकंडा रोड पर स्लिप रोड बनाने और बिजली विभाग को खंभे हटाने के निर्देश दिए गए। सर्दियों और कोहरे से पहले सड़कों पर व्हाइट पट्टी, रिफ्लेक्टर टेप और सीसीटीवी कैमरे ठीक करने का काम पूरा करने को कहा गया। बैठक में 13 नए एजेंडों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, एडीसी महावीर प्रसाद, एसडीएम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।