{"_id":"6a03840392cceedaf80d7b8a","slug":"pipeline-laid-at-a-cost-of-rs-50-lakh-in-daumajra-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-154743-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दाऊमाजरा में 50 लाख की लागत से बिछाई पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दाऊमाजरा में 50 लाख की लागत से बिछाई पाइप लाइन
विज्ञापन
शाहाबाद। विकास योजना के लोकर्पण के बाद ग्रामीणों के साथ सुभाष कलसाना। स्वयं
शाहाबाद। क्षेत्र के गांव दाऊमाजरा में वर्षों से चली आ रही जोहड़ के ओवरफ्लो पानी की समस्या का समाधान हो गया। ग्राम पंचायत की ओर से 50 लाख रुपये की लागत से जोहड़ से पानी की निकासी के लिए खेतों के रास्ते पाइप लाइन डाली गई है। इस परियोजना का लोकार्पण भाजपा नेता सुभाष कलसाना और सरपंच प्रतिनिधि साहिल की ओर से किया गया।
कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि दाऊमाजरा की यह परियोजना केवल पाइप लाइन नहीं बल्कि ग्रामीणों को वर्षों से जलभराव और परेशानी से मुक्ति दिलाने वाला स्थायी समाधान है।
सरपंच प्रतिनिधि साहिल ने बताया कि जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होना गांव की कई दशक पुरानी समस्या थी। इसके कारण बरसात के दिनों में गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते थे। उन्होंने कहा कि इस समस्या को भाजपा नेता सुभाष कलसाना के समक्ष रखा गया था जिसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से 50 लाख रुपये की विकास राशि मंजूर हुई और पाइप लाइन का कार्य पूरा कराया गया।