फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pink booth became the center of attraction, women showed enthusiasm

Kurukshetra News: पिंक बूथ बने आकर्षण का केंद्र, महिलाओं में दिखा उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Pink booth became the center of attraction, women showed enthusiasm
कुरुक्षेत्र। पिंक बूथ पर गर्भवती महिला गौरी मतदान कर वोट का निशान दिखाते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करने को लेकर हर वर्ग के मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। हर वर्ग के मतदाताओं ने घरों से निकलकर अपने मत का प्रयोग करते हुए अन्य मतदाताओं भी को प्रेरित कर बूथ पर पहुंचे। बाल भवन पब्लिक स्कूल में बनाए गए पिंक बूथ पर मतदाताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला। महिला मतदाता पिंक बूथ की व्यवस्था से आकर्षित हुई और उन्होंने इस पल को कैमरे में भी कैद किया। जहां तक की गर्भवती महिलाएं भी मतदान करने पहुंची और वह पिंक पोशाक में ही मत डालने आईं।
विज्ञापन

पिंक बूथ पर अन्य महिलाओं के सहित अन्य मतदाता भी मतदान करने के लिए मौजूद रहे। पिंक बूथ पर रेडक्रॉस वॉलंटियर उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि जो व्यक्ति चलने में असमर्थ है वह भी सुगमता से अपना वोट दे सकें। इसी के साथ दिव्यांगजनों के लिए खास व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए बूथों पर स्लोगन, रंगोली, सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया गया। जहां मतदान करने के बाद मतदाता इन स्थानों पर अपनी फोटो लेकर अपनी खुशी भी जाहिर करते दिखाई दिए।
विज्ञापन




गर्भवती गौरी पिंक पोशाक में पहुंची मतदान करने
गर्भवती महिला मतदाता गौरी ने बताया कि मतदान करने के बाद वे बहुत गर्व महसूस कर रही है। पांच साल में एक बार चुनाव का पर्व आता है। ये कारण है कि वे गर्भावस्था में भी मतदान करने पहुंची है। हमें अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वोट जरूर करना चाहिए। मतदान लोकतंत्र की मजबूती और देश का गर्व है।

कुरुक्षेत्र। पिंक बूथ पर गर्भवती महिला गौरी मतदान कर वोट का निशान दिखाते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। पिंक बूथ पर गर्भवती महिला गौरी मतदान कर वोट का निशान दिखाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed