{"_id":"dd7b8a1c7e52051ea01abb402815555f","slug":"ping-scared-woman-to-fast-swing-the-young-man-slap-on-the-warp","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूले की पींग तेज करने से डरी महिला, युवक पर ताना थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूले की पींग तेज करने से डरी महिला, युवक पर ताना थप्पड़
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 31 Jul 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीजोत्सव पर बिरला मंदिर में झूला झूलते समय एक महिला झूला रहे युवक पर भड़क उठी। झूले से उतरते ही गुस्से से लाल महिला युवक पर लपकी और उसे थप्पड़ मारने का प्रयास किया।
वहीं दूसरी ओर युवक ने भी महिला के साथ काफी गर्मागर्म बहस की लेकिन लोगों ने बीच बचाव के बाद मामला निपटा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक महिला बिरला मंदिर में झूला झूल रही थी। इसी दौरान उसने झूला झुला रहे युवक को झूले की पींग तेज करने के लिए कहा कहा।
जब युवक ने तेजी से झूला झुलाया, तो महिला डर गई और चिल्ला उठी। इसके बाद युवक ने झूला रोकने का प्रयास किया और एक अन्य व्यक्ति ने महिला को पीछे से पकड़कर झूला रोक लिया।
इसके बाद झूले से उतरते ही गुस्से से भड़की महिला युवक की ओर दौड़ी और उसने नजदीक पहुंचते ही युवक को थप्पड़ मारने का प्रयास किया।
लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। इसके बाद जब उसने दोबारा यह प्रयास किया, तो युवक ने महिला का हाथ रोकते हुए उसे समझाने का प्रयास किया।
लेकिन महिला ने उसकी एक न सुनी। अधिक बहस होने पर युवक भी क्रोधित हो उठा और उसने महिला को अपशब्द कह डाले। हलांकि महिला पहले से ही युवक के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रही थी।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख वहां मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव में आए और उन्होंने मुश्किल से दोनों को शांत किया। लोगों ने बीच-बचाव करते हुए महिला को ही दोषी ठहराया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला ने झूला झूलते समय युवक को तेजी से झूला झुलाने के लिए कहा था और जब युवक ने झूला तेज झुलाया, तो महिला डर गई। महिला द्वारा चिल्लाने पर झूला रोक दिया गया और झूले से उतरते ही वह युवक पर भड़क उठी।