फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pilgrims who had set out for a religious journey were sent back from the Pakistan border; the Haryana committee will investigate the matter.

Kurukshetra News: धार्मिक यात्रा के लिए गए जत्थे को पाक बॉर्डर से वापस भेजा, हरियाणा कमेटी करेगी मामले की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims who had set out for a religious journey were sent back from the Pakistan border; the Haryana committee will investigate the matter.
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी गुरु पर्व पर पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए नौ जून को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा भेजे गए जत्थे के पाकिस्तान बॉर्डर से वापस भेज दिए जाने से कमेटी मे हलचल मच गई है। इस मामले की जांच के लिए एचएसजीएमसी ने कमेटी बनाई है, जो जल्द रिपोर्ट देगी और उसी अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा वीरवार को कमेटी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सदस्यों के साथ मामले पर विस्तार से चर्चा की। वहीं उन्होंने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी गुरु पर्व पर हरियाणा से एक जत्था पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए नौ जून को कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से भेजा गया था लेकिन किसी कारण से 10 जून को इस जत्थे को अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन

मामले का पता चलते ही हरियाणा कमेटी के पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ में संबंधित विभाग में पहुंचकर बातचीत भी की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी जत्थे का बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश करना संभव नहीं हो पाया और जत्थे को बॉर्डर से वापस आना पड़ा। बैठक में विचार विमर्श करने के बाद फैसला लिया गया कि मामले की छानबीन के लिए सदस्यों की एक कमेटी बनाकर सच्चाई से पर्दा उठाया जाए। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले की छानबीन करने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए करीब 104 लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से 94 लोगों का वीजा मिल पाया था, जिन्हें नौ जून को गुरुद्वारा छठी पातशाही से रवाना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed