{"_id":"578d1d884f1c1b624fc4be8a","slug":"pihowa-mc-parshad-oat-programme-cancel-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहोवा नगर पालिका पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह फिर स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहोवा नगर पालिका पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह फिर स्थगित
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
शपथ समारोह में पहंुचे पार्षद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका में पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को फिर स्थगित हो गया जिसको लेकर पार्षदों में भारी रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस बारे जल्द ही मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को मिलेंगे और उन्हें बिना सूचित किए शपथ ग्रहण समारोह रद्द करने के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे।
सोमवार को प्रशासन ने पार्षदों की शपथ दिलवाने के लिए नगरपालिका में पुख्ता प्रंबध किए थे, जिसके लिए पिछले दिनों प्रशासन ने लिखित में सभी पार्षदों को सूचित किया था। सोमवार को जब पार्षद नगरपालिका कार्यालय में पहुंचे तो मौके पर मौजूद नगर पालिका सचिव निर्मल प्रकाश ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर उपमंडल अधिकारी किसी कारणवश छुट्टी पर चले गए हैं जिसके कारण शपथ ग्रहण समारोह को रद्द कर दिया है। इसे सुनकर सभी पार्षदों ने रोषपूर्वक कहा कि शपथ ग्रहण समारोह को रद्द करना एक सोची-समझी साजिश है।
2 महीने के लगभग पार्षदों के चुनाव हो चुके हैं लेकिन अभी तक न तो पार्षदों को शपथ दिलाई गई है और न ही प्रधान का चुनाव हुआ है। पार्षदों ने एकजुट होकर कहा कि इस देरी के चलते शहरवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है तथा विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह रद्द करने के बारे में जानने पर नगर पालिका सचिव निर्मल प्रकाश ने बताया कि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित सभी तरह के प्रबंध किए हुए थे। सुबह उन्हें सूचना मिली की आरओ किसी कारणवश सोमवार को छुट्टी पर चले गए हैं जिस कारण यह समारोह रद्द कर दिया गया है। आगामी शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी पार्षदों को सूचित कर दिया जाएगा।
ये पार्षद पहुंचे नगरपालिका
सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामधारी शर्मा, मनमोहन चक्रपाणी, योगेश लक्की, प्रवीण कुमार, दीपक अत्री सहित अनेक पार्षद मौजूद रहे।