{"_id":"67facac0bf3536b2690934c3","slug":"pickup-vehicle-stolen-from-outside-the-house-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-134140-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: घर के बाहर से पिकअप वाहन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: घर के बाहर से पिकअप वाहन चोरी
विज्ञापन
पिहोवा। शहर की न्यू शास्त्री कॉलोनी के एक घर के आगे से चोर एक पिकअप वाहन चोरी कर ले गए, जिसकी शिकायत गगन चोपड़ा ने सिटी थाने के दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह अपनी पिकअप वाहन को घर के बाहर गली में साइड में खड़ी करके घर के अंदर चला गया। सुबह उसे पिकअप नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
सेवानिवृत्त शिक्षिका हुई हादसे का शिकार
कुरुक्षेत्र। सेवानिवृत शिक्षिका के स्कूटर को एक तेज कार सवार ने गोल बैंक चौक के पास टक्कर मार दी, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने राजेंद्र नगर के रहने वाले सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता एवं महिला के पति एसके साहनी की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि टक्कर में उनकी पत्नी के हाथ, पैर व माथे पर चोट आई। वाहन चालक उन्हें वहीं सड़क पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानलेवा हमले करने का एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
लाडवा। थाना टीम ने जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाने के आरोप में कुरुक्षेत्र के रहने वाले सुरेश कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिए बयान में मेहरा निवासी विशाल ने बताया कि वह शहर के निजी अस्पताल में कंपाउंडर की नौकरी करता है। फरवरी 2024 को शाम सात बजे के करीब अस्पताल में दो युवक दवाई लेने के लिए आए। एक ने अपना नाम अमित व गांव बकाली, दूसरे ने सुखविंद्र निवासी लाडवा बताया था। उसी रात करीब 11 बजे पांच युवक अपने हाथों में गंडासी, डंडे बिंडे व तलवार लेकर अस्पताल के अंदर घुसे और हमला कर दिया। शोर मचाने पर वह युवक वहीं छोड़ कर भाग गए। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच के बाद इसमें तीन आरोपी विजय, प्रवीन कुमार व कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। वह उक्त आरोपी को भी गिरफ्तार अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
अफीम मंगवाने के दो और आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोप में लुधियाना पंजाब के रहने वाले तरुण व विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लाडवा पिपली रोड पर नाकाबंदी करके सुखविंद्र सिंह उर्फ जग्गा व बलबीर सिंह को कैंटर सहित काबू किया था। कैंटर की तलाशी लेने पर उससे दो किलो 602 ग्राम अफीम बरामद की थी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अब जांच के बाद उक्त आरोपियों को काबू कर जेल भेज दिया गया।