फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   photo, ex cm hudda, congress, tension, kurukshetra

कांग्रेस भवन में हुड्डा की फोटो को लेकर रार जारी

Fri, 14 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 14 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
photo, ex cm hudda, congress, tension, kurukshetra
पूर्व सीएम हुड्डा की फोटो लगाते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के समर्थकों के बीच दिल्ली में हुई मारपीट के बाद कुरुक्षेत्र में भी गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां कांग्रेस भवन में हुड्डा की फोटो पर ही रार छिड़ी हुई है। दशहरे के दिन ही तंवर समर्थकों ने हुड्डा के खिलाफ न केवल कड़ा रोष व्यक्त किया था बल्कि यहां से उनकी फोटो भी हटा दी थी।

विज्ञापन


उन्होंने हुड्डा पर सीधे तौर पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने ही अशोक तंवर पर हमला करवाया है और अब वह उसे कांग्रेस से बाहर करवा कर ही रहेंगे। वहीं दो दिन बाद वीरवार को हुड्डा की फोटो फिर से लगाने के लिए पूर्व वित्तमंत्री सरदार हरमोहिन्द्र सिंह चट्ठा कांग्रेस भवन पहुंचे और उन्होंने फोटो फिर से दीवार पर स्थापित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा का परिवार स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंध है। जिन लोगों ने हुड्डा की तस्वीर उतारी है वह कांग्रेसी नहीं हो सकते।
विज्ञापन


इसी दौरान पूर्व वित्तमंत्री के साथ पहुंचे पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. रामप्रकाश ने कहा कि जिन लोगों ने यह कृत्य किया है परमात्मा उनको सुबुद्धि दें। इन लोगों का कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा में कोई विश्वास नहीं है। इस अवसर पर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, हरियाणा प्रदेश सचिव मनदीप चट्ठा, पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष मेवा सिंह, राजकुमार पिंडारसी, सुरेंद्र मिर्जापुर, पार्षद अमित शैंकी, हरप्रीत चीमा, कमल पलवल, रवि देसवाल, डॉ. नैब छारपुरा, गुरुदेव सारसा, बूटा सिंह बोढी, जसपाल बोहली व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed