फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Person swallowed poison in the police station, Kurukshetra

कार्रवाई न होने पर व्यक्ति ने थाने में निगला जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Person swallowed poison in the police station, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कृष्णा गेट पुलिस थाने में शिकायत पर कार्रवाई न होने से खफा एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। भनक लगते ही पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति की हालात खराब होने लगी। पुलिस ने तुरंत उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने उक्त व्यक्ति की शिकायत पर उससे दो लाख रुपये की मांग करने, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआई पवन कुमार ने शिकायत में कहा कि मंगलवार की दोपहर वह थाने में एक मामले की छानबीन कर रहा था। तभी उसे बाहर कुछ शोर सुनाई दिया, जिसकी जांच के लिए वह तुरंत बाहर आया था। यहां बैठी महिला सोनिया उर्फ शम्मो देवी वासी कीर्ति नगर ने उसे बताया कि राकेश वासी बीड पिपली ने उसके खिलाफ व उसने राकेश के खिलाफ शिकायत दे रखी थी।
विज्ञापन

शिकायत को लेकर आज वह दोनों पुलिस थाने आए थे। यहां राकेश ने उसके साथ बात करते हुए जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसने तुरंत अन्य पुलिस कर्मियों की सहायता से उसे इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने राकेश के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस में दर्ज शिकायत में राकेश वासी बीड पिपली ने कहा कि उसका व शम्मो देवी का परिवार करीब नौ साल से एक परिवार की तरह रह रहे थे, लेकिन कुछ दिन पहले शम्मों देवी ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी थी। केस वापस लेने के एवज में शम्मो देवी ने उससे दो लाख रुपये की मांग की थी।

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर आरोपी महिला ने एक महिला पुलिसकर्मी से मिलकर उस पर 25 हजार रुपये का देने का दबाव बनाया था। इससे तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, कृष्णा गेट थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस ने राकेश की शिकायत पर महिला व उसके भाई श्याम लाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed