{"_id":"6663a19812a8ac8d370ce429","slug":"people-will-gather-for-yoga-in-brahmasarovar-purushottampura-bagh-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-119214-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में योग के लिए उमड़ेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में योग के लिए उमड़ेंगे लोग
Sat, 08 Jun 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित किया जाएगा। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियों के लिए 11 समितियों का गठन किया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ खंड स्तर पर भी योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा ने शुक्रवार को इस संबंध में जिला सचिवालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए नगराधीश रमन गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा खंड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम भी उनके निर्देशन में होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 जून को होगा। वहीं 19 जून को पायलट रिहर्सल के अलावा मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा। सभी जगहों पर आयुष विभाग की ओर से प्रोटोकॉल तैयार किया जाएगा।
डाॅ. वैशाली शर्मा ने कहा कि कार्यक्रमों के लिए 13, 14 व 15 जून को द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिला स्तर पर योगाभ्यास के लिए रिहर्सल भी करवाई जाएगी, जिसमें जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ योग समितियां व अन्य शामिल रहेंगे। ब्लॉक स्तर पर 10 से 12 जून तक रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 21 जून को सुबह सात से आठ बजे के बीच आयोजित किया जायेगा। इसमें विद्यार्थियों के अलावा योग संस्थाओं से जुड़े सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। पायलट रिहर्सल व मुख्य कार्यक्रमों के दिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित स्थलों पर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर थानेसर के एसडीएम सुरेंद्र पाल, पिहोवा के एसडीएम अमन कुमार, सीटीएम रमन गुप्ता, एएमओ डाॅ. कुलवंत, एएमओ डाॅ. संदीप गुप्ता, सहायक मनोज और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।