फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People will be made aware about prevention of malaria by going door to door

Kurukshetra News: घर-घर जाकर लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति किया जाएगा जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
People will be made aware about prevention of malaria by going door to door
कुरुक्षेत्र। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार सहोता।
कुरुक्षेत्र। मलेरिया पर रोक लगाने के उद्देश्य से माह जून को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा इसके किए आठ टीम थानेसर शहर में तथा 115 टीम ग्रामीण क्षेत्र में बनाई गई है। इन टीमों को निर्देश दिए गए कि जहां भी जलभराव की स्थिति हो, वहां एंटी लार्वा गतिविधियां करें, कोई बुखार का रोगी मिले तो उसकी रक्त पट्टिका बनाकर शीघ्र अति शीघ्र प्रयोगशाला में जमा करवाएं तथा प्रयोगशाला तकनीशियन रक्त पट्टिकाओं की रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार सहोता ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण तथा रोकथाम हेतु लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करें कि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। यदि कहीं जलभराव की स्थिति है तो वहां काला तेल डालकर मच्छर का पहली स्टेज में ही खात्मा करने का प्रयास करें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छर दानी का प्रयोग करें, रविवार को सूखा दिवस मनाएं, इस दिन कूलरो, टंकियों, हौदिया, पशु-पक्षियों के बर्तनों को धोकर व सुखाकर कर ही प्रयोग करें ताकि लार्वा न पनप सके।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि जिन घरों, दफ्तरों, दुकानों में लारवा मिले उन्हें नोटिस व चेतावनी जारी करें। जिले के सभी तालाबों में गंबूजिया मछली डलवा दी गई हैं जो लार्वा को खाती है। सरकार व प्रशासन लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित है। ऐसे में सरकार की ओर से लोगों को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed