फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People queued up to book gas cylinders, but bookings were stalled due to KYC issues.

Kurukshetra News: गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाने के लिए लाइन में लगे रहे लोग, केवाईसी के कारण नहीं हो पाई बुकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
People queued up to book gas cylinders, but bookings were stalled due to KYC issues.
कुरुक्षेत्र। गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाने के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद - फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी के दौरान ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) प्रक्रिया उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। कई गैस एजेंसियों के बाहर दिनभर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं, जहां उपभोक्ताओं की केवाईसी पूर्ण न होने के कारण बुकिंग नहीं कराई जा सकी और अनेक लोग बैरंग लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी या केवाईसी सत्यापन की समस्या के कारण उन्हें व्यक्तिगत रूप से एजेंसियों पर जाना पड़ रहा है। यहां भी केवाईसी के लिए अलग से प्रक्रिया और लंबी प्रतीक्षा के कारण परेशानी बढ़ गई। बुजुर्ग और महिला उपभोक्ता विशेष रूप से प्रभावित हुए, जिन्हें घंटों खड़े रहना पड़ा। कुछ लोगों ने बताया कि वे सुबह से लाइन में लगे थे लेकिन केवाईसी न होने पर बुकिंग रद्द कर दी गई।
विज्ञापन

इस बीच प्रशासन ने घरेलू गैस सिलिंडरों के होटल, ढाबा आदि में व्यावसायिक उपयोग पर सख्ती बरतते हुए छापा मारने का अभियान तेज कर दिया है। जिला प्रशासन ने विशेष टीमें गठित की हैं, जो फील्ड में उतरकर जांच कर रही हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों पर जहां घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया जा रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह कदम किल्लत और कालाबाजारी को रोकने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफसी नरेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों में जिलेभर में पहले से बुक किए गए करीब पांच हजार सिलिंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। हालांकि केवाईसी और सत्यापन संबंधी मुद्दों के कारण नई बुकिंग प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य है और कोई कमी नहीं है लेकिन व्यावसायिक उपयोग पर रोक के कारण कुछ असुविधा हो रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 40 दिन में तो शहरी क्षेत्र में 25 दिन में मिलेगा सिलिंडर
गैस संकट को देखते हुए प्रशासन ने सिलिंडर वितरण के लिए नई पॉलिसी बना दी है। इसके कारण अब एजेंसियों के बाहर सिलिंडर वितरण व दोबारा बुकिंग करवाने के लिए रोटेशन का नोटिस लगा दिया है। नोटिस के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता अब एक बार सिलिंडर मिलने के बाद 40 दिन बाद ही नया सिलिंडर बुक कर पाएंगे, उन्हें उसके बाद ही नया सिलिंडर मिल पाएगा। वहीं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए यह समय-सीमा 25 दिन की रखी गई। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में जो संयुक्त परिवार में रहते हैं और उनके पास गैस का एक ही कनेक्शन है, उनकी समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed