फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People gathered to correct the errors of property survey, Kurukshetra

प्रॉपर्टी सर्वे की त्रुटियां ठीक कराने उमड़े लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
People gathered to correct the errors of property survey, Kurukshetra
महंत प्रभात पुरी स्कूल में प्रॉपर्टी टैक्स में त्रुटि को ठीक करवाते लोग। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रॉपर्टी सर्वे में हुई त्रुटियों को ठीक करने के लिए नगर परिषद की तरफ से शुक्रवार को महंत प्रभात पुरी स्कूल में शिविर लगाया गया। शिविर में नगर परिषद के कर्मचारियों ने वार्ड-1 से वार्ड-3 के लोगों की प्रॉपर्टी से जुड़ी त्रुटियों को ठीक किया।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले एक एजेंसी ने प्रॉपर्टी सर्वे किया था, जिसमें लोगों की प्रॉपर्टी से जुड़े नाम, पता सहित कई तरह की त्रुटियां सामने आ रही थी। उसे ठीक कराने के लिए के लिए लोग लगातार नगर परिषद के चक्कर काट रहे थे, मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। इस पर विधायक सुभाष सुधा के आदेश पर वार्ड में ही त्रुटियों को दूर करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते शुक्रवार को महंत प्रभात पुरी स्कूल में शिविर लगाया गया। इन त्रुटियों को दूर करने के लिए नप की ओर से दो टीम काम कर रहे हैं। शनिवार को जनता स्कूल के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाया जाएगा। वहीं लोगों को वार्डों में शिविर को लेकर नगर परिषद की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। मोबाइल तथा अन्य माध्यम से लोग सूचना पाकर शिविर में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-1 के गुरु नानकपुरा मोहल्ला वासी सौरभ ने बताया कि सर्वे में उनके एक मकान का नंबर बदलकर उसे दो मकान दिखा दिया गया। उसमें मकान मालिक का नाम भी गलत दर्ज कर दिया गया। अब वह शिविर में इसे ठीक कराने आए हैं, मगर जिस अधिकारी को ठीक करना वे अभी तक नहीं पहुंचे हैं। उन्हें यहां खड़ा हुए आधे घंटे से ज्यादा का समय हो गया है।
वार्ड-2 की श्याम कॉलोनी के रहने वाले विकास ने बताया कि सर्वे में उनके मकान नंबर 242 को 248 दर्ज कर दिया गया। दो-तीन बार नगर परिषद के चक्कर काटने के बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ, क्योंकि मौके पर कर्मचारी अचानक से कई दस्तावेज की मांग कर देते थे। अब उन्होंने मकान की रजिस्ट्री, हाउस टैक्स रसीद, आधार कार्ड दिखाकर उसे ठीक करा लिया है।
वार्ड-3 के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें अपना हाउस टैक्स भरना था। उसे भरने के लिए व संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आए थे, मगर यहां टैक्स नहीं भरा जा रहा है। उसे भरने के लिए उन्हें नगर परिषद ही जाना पड़ेगा।

श्याम कॉलोनी के रहने वाले पार्थ ने कहा कि उनकी दुकान के मालिक का नाम गलत चढ़ा दिया था। उसे ठीक कराने के लिए आए हैं। नप में दो बार जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। पड़ोस से शिविर की जानकारी मिली तो तथ्य पेश करने पर उनकी त्रुटि ठीक कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed