फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People are troubled by the stench, piles of dirt in the city, Kurukshetra

शहर में लगे गंदगी के ढेर, बदबू से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the stench, piles of dirt in the city, Kurukshetra
नगर परिषद कार्यालय में मांगों के समर्थन रोष जताते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में शनिवार को सफाई कर्मचारी हड़ताल पर उतर आए, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई। कर्मचारी सुबह से ही काम पर जाने की बजाए धरने पर बैठ गए, जिसके चलते शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
जिला प्रधान सुभाष गुसर के नेतृत्व में लगभग 382 अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद थानेसर कार्यालय में प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस हड़ताल में फायर ब्रिगेड के आठ अस्थाई कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया और प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेश के सभी अस्थाई कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर हैं। सरकार से लगातार बातचीत के बाद भी उनकी समस्याओं का कोई हल नहीं निकल रहा। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि अब तक सरकार के मंत्री के साथ हुई संघ की वार्ता विफल रही हैं, जिसके बाद यह हड़ताल अब आंदोलन का रूप ले रही है। हड़ताल के दौरान सुभाष गुसर अलावा बलवान, रामलाल, बनारसी, पवन कुमार, सतीश, विकास, कृष्ण, किशोरी लाल, सुरेंद्र, जुम्मन सहित सभी कर्मचारी शामिल रहे। नप ईओ बलबीर सिंह रोहिला का कहना है कि 74 स्थाई कर्मचारी है जबकि 382 अस्थाई सफाई कर्मचारी है। सभी अस्थाई कर्मचारी शनिवार को हड़ताल पर रहे, जिसके चलते लोगों को गंदगी से कुछ परेशानी जरूर हुई होगी। कर्मचारियों से लगातार काम पर लौटने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगे गंदगी के ढेर
हड़ताल का असर शहर के कई इलाकों में पहले ही दिन देखने को मिला। रेलवे रोड, झांसा रोड, केडीबी रोड, अमीन रोड, कैथल रोड व पिपली रोड सहित शहर के मुख्य बाजार व चौक चौराहों पर कूड़ा कर्कट और गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां शेखचिल्ली के मकबरे के बाहर गंदगी के अंबार में जानवर मुंह मारते दिखे तो भद्रकाली चौक पर दुकानों के बाहर गंदे नाले गंदगी से अटे पड़े रहे। झांसा रोड पर मोबाइल की दुकान चलाने वाले गौरव मक्कड़ ने कहा कि प्रशासन को इन कर्मचारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालना चाहिए। राज टेलर के मालिक राकेश कुमार, पूरन ज्वैलर्स के संचालक महिंद्र सिंह, बराड़ क्लैक्शन के राजेश बराड़ और गोल्ड स्टार फैशनवियर्स के राजू ने सफाई के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई।

ये हैं मुख्य मांगें
सर्व कर्मचारी संघ की मुख्य मांगों में सभी अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करना, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की ठेका प्रथा पूरी तरह समाप्त करना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर कर्मचारियों को उनके विभाग के रोल पर करना व उनका रुका हुआ वेतन देना, कोरोना से मरने वाले सभी कर्मचारियों को 50 लाख का मुआवजा और परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देना, सभी कर्मचारियों को 5 हजार जोखिम भत्ता देना रही हैं।

छोटा बाजार में लगा गदंगी का ढेर दिखाते दुकानदार।  संवाद

छोटा बाजार में लगा गदंगी का ढेर दिखाते दुकानदार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed