{"_id":"65a85465231522569d073144","slug":"people-are-getting-benefits-of-all-the-online-schemes-of-the-government-sandeep-singh-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-12280-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की सभी ऑनलाइन योजनाओं का लोगों को मिल रहा लाभ : संदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की सभी ऑनलाइन योजनाओं का लोगों को मिल रहा लाभ : संदीप सिंह
विज्ञापन
पिहोवा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगाई स्टॉल का अवलोकन करते राज्य मंत्री संदीप सिंह। विज्ञप
पिहोवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा है। सरकार की सभी योजनाओं को ऑनलाइन किया जा चुका है, इससे भ्रष्टाचार पर तो अंकुश लगा ही है, साथ ही समय और धन की बचत भी हो रही है। उक्त विचार राज्यमंत्री संदीप सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सरस्वती खेडा कॉलोनी में पहुंचने पर जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलिंडर और गैस चूल्हे देकर धुएं से मुक्ति दिलाने का काम किया है। सरकारी योजनाओं के तहत जहां गरीबों को फ्री में राशन मुहैया करवाया जा रहा है तो वहीं गरीबों को पक्के मकान भी दिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की परिवार पहचान पत्र योजना से लोगों को घर बैठे अनेक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में उनके सहयोग के लिए शपथ भी दिलाई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीब, महिला, किसान व युवाओं को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए हैं। इसके लिए सरकार की ओर से गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई है, जिनमें आवास, शौचालय, रसोई गैस सिलिंडर, निशुल्क राशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान बीमा शामिल है। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर ममता देवी, राजकुमार, लाडी पाल, अक्षय नंदा, विकल चौबे, कमल काजल, अरुणजीत, पवन कुमार, नेहा, सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।