{"_id":"69e3d811f9b58891580e776a","slug":"people-are-facing-problems-due-to-the-blockage-of-the-drain-complaint-given-to-the-deputy-commissioner-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153497-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नाला बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी, उपायुक्त को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नाला बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी, उपायुक्त को दी शिकायत
Sun, 19 Apr 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बंद बरसाती नाला।स्वयं
शाहाबाद। जिला अंबाला व कुरुक्षेत्र की सीमा के साथ लगते गांवों के नागरिकों को बाबा नौगजा पीर के पास बरसाती नाला बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर विधायक रामकरण काला भी मांग उठा चुके हैं लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बरकरार है। लोगों ने उपायुक्त को लिखित में शिकायत देकर समाधान किए जाने की गुहार लगाई है।
साथ ही, ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन ने उनकी समस्या का हल नहीं किया तो वो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलेंगे और अन्य कठोर कदम उठाने पर मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव लंडी की जमीन पर जीटी रोड पर बाबा नौगजा पीर के साथ लगती जगह पर बरसाती नाला शुरू से चल रहा है, जिससे बारिश के समय में पानी आसानी से आगे निकल जाता था। ये नाला बारिश के ओवरफ्लो पानी व गांव के गंदा पानी की निकासी का एकमात्र साधन है। कुछ लोगों ने जीटी रोड के साथ लगती जमीन खरीद ली और इस नाला को बंद कर दिया।
ग्रामीणों ने कहा कि इससे गांव लंडी, लंडा, केसरी सहित अंबाला जिले के दर्जनों गांव की भूमि के बारिश के पानी की निकासी रुक जाएगी। इससे फसल भी खराब होगी। इसके साथ ही गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाएगी और घरों तक में पानी घुसने का भय बना रहेगा। नागरिकों को नाला बंद होने से जान माल के नुकसान होने का डर बना हुआ है। उन्होंने इस समस्या से विधायक रामकरण काला को भी अवगत करवाया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नाला को बंद करने वाले व्यक्ति बहुत ही पावरफुल व्यक्ति हैं। जो आमजन, जन प्रतिनिधि की भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ऐसा करने से उनके निजी हित तो सही जा रहे हैं लेकिन दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में प्रशासन को हस्तक्षेप करते हुए समस्या से निजात दिवाने के लिए कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।
ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए उपायुक्त को लिखित में शिकायत दी है। समाधान न होने पर वो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी मिलेंगे। इसके बावजूद भी यदि समस्या का हल नहीं हो पाया तो वे आंदोलन करने करने पर मजबूर हो जाएंगे।