फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   penting, gita jayanti utsav, students, kurukshetra

जेब खर्च से विद्यार्थियों ने 3 दिन में तैयार की पेंटिंग

Tue, 11 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 11 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) के इंजीनियरिंग विषयों के विद्यार्थियों ने ब्रह्म सरोवर के पावन क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव को लेकर सुंदर पेंटिंग बनाई है। विद्यार्थियों ने दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के तहत महज 3 दिनों में इस पेंटिंग को तैयार किया है और अपनी जेब से करीब 5 हजार रुपये भी खर्च किया है। इस पेंटिंग स्थल को सेल्फी प्वाइंट बनाने पर भी विचार किया गया है।   

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. योगेंद्र मलिक और उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सामने दीवार पर शनिवार को अपने हाथों से पेंटिंग बनाने के कार्य को शुरू करने का काम किया। इस अभियान के बाद विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक एवं श्रीकृष्णा सर्किट राष्ट्रीय कमेटी सदस्य डॉ. रामेंद्र सिंह, दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्ण गोपाल, कुरुक्षेत्र विजन से मदन  मोहन छाबड़ा, डॉ. सोमनाथ सचदेवा, श्याम गोपाल और इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की ग्रुप लीडर तेजस्वनी शर्मा और अरिजीत तथा अन्य विद्यार्थियों में अंकित, अभिनव, अभिमन्यु, विशाल, पराग, अदिति, सौरव, प्रत्यूष, अभिषेक अरोड़ा, आदित्य, तनु, वैष्णवी, हरजोत, विवेक, सौरव आदि ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सामने के क्षेत्र को सुंदर बनाने का कार्य किया।
विज्ञापन


पेंटिंग का डिजाइन विवेक और सौरव ने तैयार किया और सभी ने डिजाइन में रंग भरा। डॉ. कृष्ण गोपाल व डॉ. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इस ग्रुप में 60 विद्यार्थी शामिल हुए और लगभग 5 हजार रुपये खर्च कर 3 दिन में पेंटिंग तैयार किया है। हालांकि केडीबी ने यह भुगतान करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पेंटिंग बन सकती है सेल्फी प्वाइंट
 डॉ. रामेंद्र सिंह ने कहा कि इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने शानदार पेंटिंग बनाकर एक अनोखी पहल शुरू की है। इस पेंटिंग स्थल को सेल्फी प्वाइंट के रुप में भी निर्धारित किया जा सकता है। इस पेंटिंग से सभी लोग बहुत प्रभावित हुए है, इसलिए पिपली फ्लाईओवर के नीचे और कई अन्य जगहों पर भी सुंदर पेंटिंग बनाकर शहर के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।

 पड़ोसी राज्यों के विद्यार्थियों ने दिखाई दिलचस्पी
दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के तहत कुरुक्षेत्र को स्वच्छ-सुंदर बनाने के अभियान में हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, चंडीगढ़, उतर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के 60 से ज्यादा इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने सहयोग किया। इस ग्रुप में हरियाणा के विद्यार्थियों की संख्या कम थी, लेकिन इस ग्रुप का नेतृत्व अंबाला की रहनी वाली निट छात्रा तेजस्वनी शर्मा ने किया। इन विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव के लिए कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेवारी प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की है।


शहर को सुंदर बनाने के लिए त्याग दी छुट्टियां
विद्यार्थियों ने दशहरे की छुट्टियों का त्याग कर गीता जयंती उत्सव पर कुरुक्षेत्र शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए श्रम किया है। निट लाइब्रेरी अधिकारी एवं दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल के आह्वान पर निट विद्यार्थियों ने दक्षिण मुखी मंदिर से लेकर अर्जुन चौक तक ब्रह्म सरोवर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed