फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pensioners demanded the Eighth Pay Commission and restoration of the old pension.

Kurukshetra News: पेंशनर्स ने मांगा आठवां वेतन आयोग, पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Pensioners demanded the Eighth Pay Commission and restoration of the old pension.
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर रविवार को सैनी समाज धर्मशाला में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब चार सौ डेलीगेट, ऑब्जर्वर और वालंटियरों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

सम्मेलन में पेंशनर्स ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए अपनी लंबित मांगों को जोरदार तरीके से रखा।सम्मेलन में बिहार से बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे फेडरेशन के चेयरमैन सुरेंद्र चौधरी ने लोकसभा में पारित वित्त विधेयक 2025 को वापस लेने, आठवें वेतन आयोग का गठन करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। इसके साथ ही पीएफआरडीए को समाप्त करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओप्रकाश, महासचिव एनएल श्रीधरन, सीटू महासचिव जयभगवान, पूर्व महासचिव भीम सिंह सैनी, पूर्व महासचिव बलजीत सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, पीडब्लूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य महासचिव जरनैल सिंह, हेमसा के राज्य प्रधान संदीप सांगवान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed