फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Penalty imposed on M/s Malik Transport Company for slow lifting

Kurukshetra News: धीमा उठान करने पर मैसेर्ज मलिक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर लगाई पेनल्टी

Sun, 19 Apr 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Penalty imposed on M/s Malik Transport Company for slow lifting
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में उठान धीमा होने के कारण मैसर्ज मलिक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पेनल्टी लगाई है। ठेकेदार को पेनल्टी की राशि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में जमा करवानी होगी। इसके साथ ही आगे से उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक के पत्र अनुसार वर्तमान वर्ष 2026-27 में मैसर्ज मलिक ट्रांसपोर्ट कंपनी को इस्माईलाबाद मंडी के लिए श्रम व ढुलाई कार्य का टेंडर अलॉट किया गया था। मैसर्ज इस्माईलाबाद मंडी में 17 अप्रैल तक विभाग 5,63,720 बैग गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जिसका उठान मैसर्ज मलिक ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा 72 घंटे के अंदर किया जाना था, लेकिन एजेंसी ने केवल 4,92,000 कट्टों का उठान किया गया, जोकि बहुत कम है। उक्त गेहूं कट्टों के उठान के लिए 16 अप्रैल को 17 ट्रक तथा 17 अप्रैल को केवल 32 ट्रक उपलब्ध करवाएं गए। इस कारण गेहूं का उठान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गेहूं के उठान के लिए टेंडर के अनुसार 16 अप्रैल को 23 ट्रक तथा 17 अप्रैल को छह ट्रक कम उपलब्ध करवाए गए। टेंडर पॉलिसी की क्लोज नंबर 19 के तहत 72 घंटे के अंदर गेहूं का उठान न होने के कारण कम उपलब्ध करवाए गए 31 ट्रकों का प्रति ट्रक 500 रुपये पेनल्टी लगाई जाती है, जोकि 15,500 रुपए रिकवरी विभाग को जमा करवाना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed