फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pehowa is developing rapidly due to special grant from the Centre: Manohar Lal

केंद्र की विशेष ग्रांट से पिहोवामें तेजी से हो रहा विकास : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Pehowa is developing rapidly due to special grant from the Centre: Manohar Lal
कुरुक्षेत्र। पिहोवा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिहोवा सरस्वती की नगरी है और इसके विकास के लिए राज्य सरकार ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि पिहोवा हलके में विशेष ग्रांट जारी की जा रही है और इसमें भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी की मेहनत और सक्रियता अहम भूमिका निभा रही है। रविवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पिहोवा में जय भगवान शर्मा डीडी के निवास स्थान पर पहुंचे और वहां उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर कोने का तेजी से विकास कर रही है और पिहोवा इसका जीवंत उदाहरण है। जय भगवान जैसे मेहनती और जनसेवक नेता जिस क्षेत्र से जुड़े होते हैं, वह क्षेत्र विकास के नए आयाम गढ़ता है। सरकार की योजनाओं और केंद्र की विशेष ग्रांट के चलते पिहोवा हलका आज तेजी से विकास कर रहा है और विश्व मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिहोवा के लिए अनुदान राशि की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे तक राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जय भगवान शर्मा डीडी ने कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय मंत्री को सरस्वती मां का चित्र और शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। भाजपा नेता डीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रयास से हरियाणा में पारदर्शी शासन की स्थापना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed