फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pehowa bus stand will be rejuvenated, Rs 1 crore 64 lakh will be spent

Kurukshetra News: पिहोवा बस अड्डे का होगा कायाकल्प, एक करोड़ 64 लाख होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pehowa bus stand will be rejuvenated, Rs 1 crore 64 lakh will be spent
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। लंबे समय से अनदेखी का शिकार रहे पिहोवा बस अड्डे का अब कायाकल्प होगा, जिसके लिए रोडवेज विभाग एक करोड़ 64 लाख रुपये खर्च करेगा। बस अड्डा कायाकल्प होने के बाद नए रूप में दिखाई देने लगेगा तो वहीं बारिश के मौसम में यहां होने वाले जलभराव से यात्रियों को राहत भी मिलेगा। बारिश के जमा होने वाले पानी की समस्या का समाधान करने के लिए बस अड्डा परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जिसके साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी। बस अड्डे के फर्श से लेकर दुकानों की छतों को भी दुरुस्त करते हुए नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्कशाप के फर्श को भी ऊंचा उठाकर दुरुस्त किया जाएगा। इन कार्याें के लिए न केवल विभाग की ओर से बजट जारी किया जा चुका है बल्कि एक निजी कंपनी को जिम्मा भी सौंप दिया गया है। बता दें कि हिसार-अंबाला नेशनल हाईवे 152 पर स्थित इस बस अड्डे पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों सहित पंजाब के यात्रियों का भी आना जाना लगा रहता है। यहां से विभिन्न प्रदेशों के लिए बस सेवा की सुविधा है।
विज्ञापन





बस अड्डा परिसर अब होगा सुंदर : काला
यात्री काला राम का कहना है कि बारिश होने पर पिहोवा बस अड्डे पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बारिश होने पर पूरे बस अड्डे में पानी जमा हो जाता था, जिससे बसों में सवार होने के लिए यात्रियों को परेशानी से जूझने पर मजबूर होना पड़ता था। अब बस अड्डे के नवीनीकरण होने से अड्डे परिसर में पानी जमा नहीं होगा। साथ ही अब बस अड्डा पहले से अधिक सुंदर भी नजर आएगा। इस बस अड्डे में कई जिलों के यात्रियों के साथ-साथ पंजाब के पटियाला से आने जाने वाले यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बस अड्डे का होगा नवीनीकरण : सुखदेव सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक सुखदेव सिंह का कहना है कि पिहोवा बस अड्डे पर बारिश के मौसम में पानी जमा होने की बड़ी समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब यात्रियों को बारिश के मौसम में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब एक करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से बस अड्डे का नवीनीकरण किया जाएगा, जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य सुविधाओं का भी नवीनीकरण होगा। बस अड्डे के नवीनीकरण का काम जल्द शुरू होगा, इसके लिए निजी कंपनी को निविदा भी आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed