फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Payments begin with paddy lifting, Rs 52 crore 34 lakh released

Kurukshetra News: धान उठान के साथ भुगतान शुरू, 52 करोड़ 34 लाख रुपये जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Payments begin with paddy lifting, Rs 52 crore 34 lakh released
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में उठान की इंतजार में धान। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले की अनाज मंडियों में धान खरीद व्यवस्था सुचारू होने लगी है। अब तक एक लाख 20 हजार 636 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं सोमवार को भी 18332 एमटी खरीद हुई। 16674 एमटी धान का उठान हुआ और 52 करोड़ 34 लाख 86 हजार 429 रुपये का भुगतान भी हुआ।
विज्ञापन

जिले के 22 खरीद केंद्रों व मंडियों मेंं धान की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी की ओर से किया जा रहा है। 22 सितंबर से खरीद शुरू हो गई थी और दो दिन से उठान शुरू किया गया है। रविवार तक ही दोनों एजेंसियों ने 28 सितंबर देर सायं तक 82304 मीट्रिक टन धान की खरीद व 22 प्रतिशत धान का उठान कार्य पूरा कर लिया था।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अजराना कला मंडी से 431 एमटी, अमीन मंडी से 190 एमटी, बाबैन मंडी से 4502 एमटी, बोरसैदां से 101 एमटी, चढूनी जाटान मंडी से 818 एमटी, गुमथला गढू से 113 एमअी, इस्माईलाबाद मंडी से 3294 एमटी, झांसा मंडी से 2760 एमटी, थानेसर मंडी से 14928 एमटी, लाडवा मंडी से 14055 एमटी, गांव नलवी से 595 एमटी, पिहोवा मंडी से 4877 एमटी, पिपली मंडी से 8523 एमटी, शाहाबाद मंडी से 11916 एमटी, थाना से 30 एमटी, ठोल मंडी से 2140 एमटी धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा हैफेड की ओर से गांव बाबैन मंडी से 1995 एमटी, बारना मंडी से 17 एमटी, बोधनी से 83 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 2830 एमटी, कराह साहब से 143 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी से 1902 एमटी, लाडवा मंडी से 2958 एमटी, मलिकपुर से 66 एमटी, नीमवाला से 33 एमटी, पिहोवा मंडी से 1338 एमटी, पिपली मंडी से 110 एमटी, शाहाबाद मंडी से 1331 एमटी व ठोल मंडी से 225 एमटी धान की खरीद की गई है।

जिला उपायुक्त विश्राम कुमार का कहना है कि अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए।

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में उठान की इंतजार में धान। संवाद

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में उठान की इंतजार में धान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed