फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   payment of wheat reached in farmer's account

गेहूं खरीद का भुगतान, किसानों के खाते में पहुंचे 1157.27 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
payment of wheat reached in farmer's account
इस सीजन में विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं का 1157.27 करोड़ भुगतान जिले के किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा कराया जा चुका है। ऑनलाइन प्रणाली से 83 हजार 752 किसानों के खातों में यह पेमेंट डाली गई है। यह भुगतान सात से 14 दिनों के अंदर किया गया।
विज्ञापन

जिले में फसल खरीद के लिए 22 खरीद केंद्रों का गठन किया गया था। खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन, एफसीआई एजेंसियों को खरीद की जिम्मेवारी सौंपी गई। अतिरिक्त उपायुक्त प्रीति ने बातचीत करते हुए कहा कि 18 मई तक फूड सप्लाई ने 49 हजार 821 किसानों की 3 लाख 45 हजार 195 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी है। इस एजेंसी ने 47 हजार 408 आई फार्म को अप्रूव किया और किसानों के खातों में 649.23 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई है। इसी तरह हैफेड ने 31 हजार 718 किसानों की 2 लाख 44 हजार 577 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 33 हजार 53 आई फार्म अप्रूव किए। इस एजेंसी ने किसानों के खातों में 472.30 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई। इसके अलावा हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन ने 1461 किसानों की 12 हजार 234 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी और किसानों के सीधे बैंक खातों में 24.16 करोड़ रुपये, एफसीआई ने 738 किसानों की 5922 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 402 आई फार्म अप्रूव करके 11.58 करोड़ रुपये जमा कराए।
विज्ञापन

डीएफएससी केके गोयल ने कहा कि डीएफएससी ने अमीन खरीद केंद्र के किसानों को सात करोड़ 72 लाख, बाबैन खरीद केंद्र के किसानों को 56 करोड़ 55 लाख, भौर सैदां खरीद केंद्र पर दो करोड़ 75 लाख, गुमथला गढू पर 17 करोड़ 6 लाख, इस्माईलाबाद पर 79 करोड़ 56 लाख, झांसा पर 13 करोड़ 16 लाख, कुरुक्षेत्र पर 121 करोड़ 53 लाख, कराह साहिब पर 18 करोड़ 92 लाख, लाडवा पर 83 करोड़ 76 लाख, नीमवाला पर 7 करोड़ 62 लाख, पिहोवा पर 86 करोड़ 61 लाख, पिपली मंडी में 65 करोड 39 लाख, शाहाबाद मंडी में 62 करोड़ 2 लाख, थाना में 5 करोड़ 52 लाख, ठोल में 20 करोड़ 76 लाख रुपये खातों में जमा कराए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हैफेड ने किया 472.30 करोड़ राशि का भुगतान
डीएफएससी केके गोयल ने कहा कि हैफेड खरीद एजेंसी ने अजराना कलां खरीद केन्द्र पर 8.73 करोड़, गुमथला गढू मंडी के लिए 19.01 करोड़, इस्माईलाबाद मंडी के लिए 91.66 करोड़, झांसा मंडी के लिए 9.30 करोड़, किरमिच मंडी के लिए 5.69 करोड़, लाडवा मंडी के लिए 101.72 करोड़, मलिकपुर मंडी के लिए 12.72 करोड़, पिहोवा मंडी के लिए 80.01 करोड़, पिपली मंडी के लिए 9.91 करोड़, शाहाबाद मंडी के लिए 55.10 करोड़, थानेसर मंडी के लिए 78.39 करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed