फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Payment of more than Rs 10 crore stuck, doctors stopped OPD

Kurukshetra News: अटका 10 करोड़ से ज्यादा का भुगतान, चिकित्सकों ने रोकी ओपीडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Payment of more than Rs 10 crore stuck, doctors stopped OPD
कुरुक्षेत्र। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को इलाज कराना एक सप्ताह तक आसान नहीं होगा। पैनल पर आए अस्पतालों के चिकित्सकों ने न केवल इस योजना के तहत ओपीडी रोक दी है बल्कि एक सप्ताह के लिए सरकार को अल्टीमेटम भी दिया है। इसके बावजूद सरकार ने मांगें नही मानी तो और भी कड़ा निर्णय लिया जा सकता है। शनिवार को भी चिकित्सकों में गहरा रोष दिखाई दिया तो वहीं इलाज न मिलने से मरीजों को भी भटकना पड़ा।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन स्थानीय इकाई के प्रधान डॉ. राकेश भारद्वाज के मुताबिक जिले में करीब 50 सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल इस योजना के तहत पैनल पर है। योजना के तहत किए गए इलाज को लेकर अस्पतालों के जिले में ही 10 करोड़ से अधिक का भुगतान सरकार की ओर अटका हुआ है, जिसके बारे में पहले भी अवगत कराया जा चुका है, इसके बावजूद सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब एसोसिएशन ने एक सप्ताह तक इस योजना के तहत काम न करने का निर्णय लिया है और इसके बावजूद सरकार नहीं मानी तो अगला कदम उठाया जाएगा। उधर बता दें कि जिले में मई माह तक ही चार लाख 97 हजार 537 कार्ड धारक है।
विज्ञापन




ये हैं मुख्य मांगें
- नवंबर से अब तक का अटका भुगतान जल्द जारी किया जाए।
- 15 दिन में भुगतान नहीं तो ब्याज भी दिया जाए।
- योजना के तहत तय किए गए नये रेट लागू किए जाए।
- बिलों में अनावश्यक कटौती न की जाए और चिकित्सकों की सुनवाई के लिए प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed